बीपी की दवा खाने से क्या नुकसान होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 16:26

ब्लड प्रेशर की दवाओं के साइड इफेक्ट

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लिए जाने वाले कैल्शियम चैनल ब्लॉकर से पैरों के निचले हिस्से में सूजन आ सकती है। इस स्थिति में ली जाने वाली ये सबसे आम दवा है। पैरों में सूजन के अलावा सिरदर्द और चक्कर भी आते हैं।

लिसिनोप्रिल हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाली एक दूसरी दवा है। अगर आपको किडनी या लीवर से जुड़ी कोई भी बीमारी है तो आपको ये दवा नहीं लेनी चाहिए। इसे खाने से खांसी, सिरदर्द और चक्कर जैसी दूसरी समस्याएं हो सकती है।

मेटोप्रोलोल एक बेटा ब्लॉकर है जो हाई ब्लड प्रेशर में ली जाती है। ये दिल की धड़कन को कम कर देती है इसलिए ये दवाई उन लोगों को नहीं खानी चाहिए जिन्हें दिल की बीमारी है या सर्कुलेशन प्रॉब्लम है। इस दवा को खाने से चक्कर आना, बेहोशी, खांसी और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

लोसार्टन (Losartan) हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है लेकिन ये दवाई प्रेगनेंट महिलाओं या किडनी के मरीजों को नहीं लेनी चाहिए। इसके अलावा, इस दवाई को खाने से आपको सर्दी जुकाम, पेट दर्द और सिरदर्द हो सकता है।

ओल्मेसर्टन भी इसी समस्या के लिए ली जाने वाली एक दवा है। इसे प्रेगनेंसी के दौरान लेने से बिल्कुल बचना चाहिए। ये हमारे गर्भ को नुकसान पहुंचा सकती है। इसे खाने से कमज़ोरी, चक्कर आना और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info